Tuesday, October 20th, 2026

अध्यापक संवर्ग को सातवें वेतनमान का एरियर किस्तों में मिलेगा

भोपाल

 

मध्यप्रदेश अध्यापक संवर्ग को मध्य प्रदेश सरकार सातवें वेतनमान का एरियर 5 किस्तों में देगी। इसकी करीब ढाई साल से मांग की जा रही थी। करीब 14 महीने का यह भुगतान प्रदेश भर के करीब सवा दो लाख अध्यापक को किया जाएगा। यह उन्हें जनवरी 2021 से 5 किस्तों में मिलेगा। यह वर्ष 2021 से वर्ष 2025 तक दिया जाएगा। इसमें एक को न्यूनतम 65 हजार और अधिकतम सवा लाख रुपए तक मिलेंगे।

इसमें स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के कुल 2.30 लाख से अधिक लाभार्थी होंगे। जानकारी के अनुसार यह एरियर 1 जुलाई 2018 से लेकर 1 सितंबर 2019 तक का है। लंबे समय से एरियर दिए जाने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में शासन ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए।

इसमें कहा गया है कि 1 जुलाई 2018 से सुसंगत पदों पर नियुक्त एवं जिला पंचायत से छठवें वेतनमान का वेतन निर्धारण का अनुमोदन प्राप्त लोक सेवकों को 1 अक्टूबर 2019 अक्टूबर पेड़ नवंबर 2019 से सातवां वेतनमान भुगतान किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

बताया गया है कि अध्यापक संवर्ग को सातवें वेतनमान एरियर राशि का भुगतान किए जाने के पूर्व 6वां वेतनमान जिला पंचायत द्वारा अनुमोदन प्राप्त नहीं हुआ है, तो उसका वेतन निर्धारण जिला पंचायत द्वारा तत्काल अनुमोदन प्राप्त करने के उपरांत सातवें वेतनमान का निर्धारण प्रावधानों के अंतर्गत किया जाना सुनिश्चित करें।

 

#एरियर

Source : Agency

पाठको की राय